LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*बुनगा में 500 पौधों का किया गया निःशुल्क वितरण*

Spread the love

*बुनगा में 500 पौधों का किया गया निःशुल्क वितरण*

रायगढ़, 10 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुसौर विकासखंड के ग्राम बुनगा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद औषधालय बुनगा द्वारा ग्रामीणों को 500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में गिलोय, पपीता, घृतकुमारी (एलोवेरा), नीम, तुलसी, आम, कटहल, अमरूद, जामुन, कहुआ, करंज, मुनगा, आंवला, बेल, भूनिम्ब, अर्क, निर्गुंडी, बला, एरंड, अशोक, कनेर, अपराजिता, मेहंदी एवं पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया।
             कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माँ के सम्मान में पौधा लगाने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नायक ने किया।
          यह अभियान हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों को पौधरोपण एवं पौधों की देखभाल के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. जागृति पटेल, शिक्षक भानु पटेल, सरपंच बेद प्रकाश साव, उपसरपंच दीनबंधु साव, फार्मासिस्ट भोज मालाकार सहित राजेश साव, ग्रहण मैत्री, वर्षा, प्रेमबाई, तुलसी, संध्या, अनिता एवं रामेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.