LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 10 सितंबर 2026*

🚨  *ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त*

🚨  *भूपदेवपुर में अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 35 पाव व्हिस्की बरामद*

🚨  *तमनार में घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

🚨  *कुल 23.3 लीटर अवैध शराब एवं शराब बिक्री की रकम 200 रुपये जब्त, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*

     *रायगढ़, 10 सितंबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर एवं तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

        कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कौशिक के हमराह पुलिस टीम माइनर एक्ट की कार्रवाई के लिए क्षेत्र में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए पैदल परिवहन करते हुए भूपदेवपुर की ओर आ रहे हैं।

         सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ग्राम भूपदेवपुर मुख्य मार्ग बाजार चौक के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस नाकाबंदी देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

         पूछताछ में दोनों की पहचान विकास कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर तथा ब्रिजेश यादव (28 वर्ष), निवासी किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम किरीतमाल, थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक थैले में 35 पाव अंग्रेजी सिंडिकेट व्हिस्की, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 6.300 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये की शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

*तमनार में 17 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

          वहीं आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत रावे को मुखबिर से सूचना मिली कि सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । गवाहों के साथ पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घर की कोलाबाड़ी में घुरना के पास छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3,400 रुपये, तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। आरोपी कन्हैया सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।टीम में सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगलकिशोर यादव, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।
        
         रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करना है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.