LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Spread the love

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल

भवन बनकर तैयार, लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर नहीं!

बनहर उप स्वास्थ्य केंद्र में कब मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा?

*@दिनेश जायसवाल*/सारंगढ़। बनहर ग्राम पंचायत खरवानी छोटे के आश्रित ग्राम बनहर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन करीब दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आज भी यहां नियमित रूप से डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपलब्ध नहीं है।

जब स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार है, तो फिर यहां डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी की पदस्थापना क्यों नहीं की जा रही है? हजारों की आबादी वाले क्षेत्र के ग्रामीणों को सामान्य बीमारी, उपचार, जांच एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना चिकित्सक और स्टाफ के इस स्वास्थ्य केंद्र का लाभ क्षेत्र की जनता को कैसे मिलेगा?

*जनता के दर्द को लेकर जिला पंचायत सभापति ने उठाई आवाज*

क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया है।

उन्होंने कलेक्टर महोदया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों,  मांग की है कि:

🔹 बनहर उप स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र चिकित्सकीय सुविधा प्रारंभ की जाए।
🔹 आवश्यकतानुसार MBBS डॉक्टर की पदस्थापना की जाए।
🔹 स्टाफ नर्स/ANM एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जाए।
🔹 केंद्र में नियमित ओपीडी, प्राथमिक उपचार, जांच एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 भवन को केवल बंद पड़े भवन के रूप में नहीं, बल्कि जनता के इलाज का सक्रिय स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए।

“भवन जनता के लिए बना है, तो सुविधा भी जनता को मिलनी चाहिए।”

हरिहर जायसवाल का कहना है कि स्वास्थ्य और शिक्षा जनता की मूलभूत जरूरत हैं। क्षेत्र की जनता बीमारी के समय इलाज के लिए भटकती रहे और दूसरी ओर करोड़ों की लागत से बने स्वास्थ्य केंद्र का भवन खाली पड़ा रहे—यह स्थिति चिंता का विषय है। शासन-प्रशासन से मांग है कि बनहर उप स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दी जाए।

📍 **स्थान: ग्राम बनहर, ग्राम पंचायत खरवानी छोटे, सारंगढ़ क्षेत्र*

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.