LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई*

Spread the love

*कोसमनारा में शासकीय भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, प्रशासन ने की कार्रवाई*

रायगढ़, 12 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमनारा में बाबाधाम के पास स्वीकृत विकास कार्यों में बाधा बन रहे शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया।
           पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद स्वीकृत विकास कार्यों के लिए आवश्यक संपूर्ण भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर दिया गया है। कोसमनारा में की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री महेश शर्मा, तहसीलदार श्री शिवकुमार डडसेना सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.