LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

विकासखंड लैलूंगा के स्कूलों में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’

Spread the love

विकासखंड लैलूंगा के स्कूलों में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’

दीप प्रज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

लैलूंगा, 17 सितंबर 2026। विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न स्कूलों, छात्रावास एवं आश्रम परिसरों में गुरुवार की संध्या 7:00 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे क्षेत्र में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का संदेश गूंज उठा।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं शिक्षा अधिकारी श्री रविशंकर सारथी के मार्गदर्शन में विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न विद्यालयों, छात्रावासों एवं आश्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रंगोली, कलश और दीपों से सजे विद्यालय

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक रंगोली सजाई, कलश स्थापना की और दीप प्रज्वलन में सहभागिता निभाई। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर, छात्रावास एवं आश्रम परिसर का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया।

शाम होते ही दीपों की कतारों से पूरा परिसर जगमगा उठा और ऐसा दृश्य दिखाई दिया मानो विद्यालय परिसर में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा हो।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं उपस्थित नागरिकों ने जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ ने विकासखंड लैलूंगा में सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.