LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’*

Spread the love

*कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’*

*चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों से होगी सराबोर*

रायगढ़ 21 सितंबर 2026/ चक्रधर समारोह की आठवीं शाम सोमवार को नृत्य और संगीत की विविध प्रस्तुतियों से सजेगी। शाम 4:45 बजे से रात 11:30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत रायगढ़ की मायरा श्रीवास्तव के कथक नृत्य से होगी। इसके बाद निमृत पात्रा सेमी क्लासिकल नृत्य, अनन्या अग्रवाल एवं नैना कुसुम लोकमंच और आर्या नंदे ओड़िसी नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
             शाम 6 बजे जबलपुर का संस्कार कला संघ 22 कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा। इसके बाद रायगढ़ का नृत्यांजलि दल बनारस घराने का कथक पेश करेगा। शाम 7 बजे सोनू गुप्ता एवं उनके दल की लोक संगीत प्रस्तुति होगी। रात 8:10 बजे वासंती वैष्णव कलाकारों के साथ कथक की सामूहिक प्रस्तुति देंगी।
             रात 9:10 बजे बनारस के रुद्रशंकर मिश्रा एवं साथी बनारस घराने के कथक की प्रस्तुति देंगे। समारोह की अंतिम प्रस्तुति रात 10:10 से 11:30 बजे तक ‘त्रिवेणी संगम’ होगी। इसमें संतूर, पखावज और तबले की जुगलबंदी प्रस्तुत की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.