LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा का संबल*

Spread the love

*सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा का संबल*

*किट वितरण के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी जानकारी, अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर*

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड  के संयुक्त तत्वावधान में फसल बीमा पाठशाला के तहत महिला किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें योजना से जोड़ना रहा।
          कार्यक्रम में उप संचालक कृषि रायगढ़ श्री अनिल वर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री अजय कुमार जायसवाल, श्री सौरव पटेल, श्री सीताराम सिदार, एआईसी के जिला समन्वयक श्री संजीव कुमार साहू एवं श्री भिखम साहू उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने महिला किसानों को किट वितरित किए।

*फसल जोखिम से सुरक्षा के लिए बीमा योजना की दी जानकारी*

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं एआईसी के अधिकारियों ने महिला किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों, फसल बीमा के महत्व और फसल को विभिन्न जोखिमों से होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में महिला किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला किसानों और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने भी कृषि एवं फसल बीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसान एवं स्व-सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला किसानों को फसल सुरक्षा और बीमा के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की किसान हितैषी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.