LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*सेवा संकल्प अभियान: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित*

Spread the love

*सेवा संकल्प अभियान: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित*

*ग्रामीणों ने किया श्रमदान, तालाब घाट, कुएं, यात्री प्रतीक्षालय और रॉक गार्डन की हुई साफ-सफाई*

रायगढ़, 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
          इसी क्रम में जनपद पंचायत तमनार की ग्राम पंचायत बरकसपाली में तालाब घाट की साफ-सफाई, ग्राम पंचायत सरसमाल में पेयजल कुएं की सफाई तथा कोड़केल में यात्री प्रतीक्षालय परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। वहीं विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत बोतल्दा एवं बिलासपुर में भी श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में ग्रामीणों एवं स्थानीय सहभागियों ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल की साफ-सफाई की।
          इस दौरान लोगों को सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए प्रेरित किया गया। जनभागीदारी से आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ पर्यटन स्थल और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.