LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा*

Spread the love

*जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा*

*निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, जिला जेल में भी 26 शिक्षार्थी हुए शामिल*

रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को जिलेभर में किया गया। परीक्षा को लेकर शिक्षार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। जिले के सभी विकासखण्डों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक पहुंचकर परीक्षा में सहभागिता की।
           राज्य स्तर से रायगढ़ जिले के लिए 2500 शिक्षार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने आकलन परीक्षा में सहभागिता की। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर साक्षरता के प्रति अपने उत्साह और जागरूकता का परिचय दिया। शिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए थे। इन केन्द्रों में शिक्षार्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा में शामिल होकर अपने बुनियादी पढ़ने-लिखने तथा संख्या ज्ञान का आकलन कराया।

*जिला जेल में भी आयोजित हुई आकलन परीक्षा*

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल में भी आकलन परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। यहां कुल 40 शिक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 14 शिक्षार्थी जेल से रिहा हो जाने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, जबकि 26 शिक्षार्थियों ने आकलन परीक्षा में सहभागिता की। आकलन परीक्षा के माध्यम से नवसाक्षरों के बुनियादी पढ़ने, लिखने और संख्या ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा रायगढ़ जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता एवं वातावरण निर्माण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.