LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*सेवा संकल्प अभियान: 2 अक्टूबर को पुसौर में लगेगा विशाल नेत्र शिविर*

Spread the love

*सेवा संकल्प अभियान: 2 अक्टूबर को पुसौर में लगेगा विशाल नेत्र शिविर*

*चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क चश्मा*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन*

रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को पुसौर में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। शिविर में नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यकतानुसार चश्मा वितरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की जाएगी।

*नेत्र परीक्षण के बाद मिलेगा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श*

शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर हितग्राहियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। दृष्टिदोष पाए जाने वाले हितग्राहियों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मा भी वितरित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर नेत्र परीक्षण कराने से दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। इसके बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने पुसौर क्षेत्र सहित जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों की आंखों की जांच कराने के लिए शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.