LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी*

Spread the love

*केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी*

          *रायगढ़, 29 सितंबर 2026* । आज शाम  थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत केला विहार के शिव मंदिर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5:20 बजे महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई। जानकारी के अनुसार छोटे अतरमुड़ा निवासी श्रीमती गीता पटेल अपने परिचित महिला के साथ चन्द्रनगर कॉलोनी से पैदल चक्रधरनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटा और दोनों आरोपी तहसील कार्यालय रायगढ़ की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, थाना चक्रधरनगर, थाना साइबर स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे । शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्धों के फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा कर उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मुखबिरों से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। आमजन से अपील है कि संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ के नंबर 9479193299 में सूचना देंवे ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.