LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

Spread the love

*26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

*कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों की सुविधाओं पर भी प्रशासन की नजर*

*प्रतियोगिता का समापन 1 अक्टूबर को, विजेता टीम होंगे सम्मानित*

रायगढ़, 30 सितम्बर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के दूसरे और तीसरे दिन रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। प्रदेश के पांचों संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
          दूसरे दिन के खेल में कबड्डी के बालक वर्ग में रायपुर ने दुर्ग को 38-35 तथा सरगुजा को 35-32 से हराया। बिलासपुर ने दुर्ग को 69-10 और रायपुर को 53-4 से पराजित किया। दुर्ग ने रायपुर को 52-12 से हराया, जबकि बिलासपुर ने दुर्ग को 30-12 से पराजित किया। बालिका वर्ग में रायपुर ने बस्तर को 30-22 और सरगुजा को 38-24 से हराया। दुर्ग ने बस्तर को 42-3 तथा बिलासपुर ने बस्तर को 65-7 से हराया। खो-खो के बालक अंडर-17 वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 10 अंकों से, बस्तर ने दुर्ग को 4 अंकों से और रायपुर ने सरगुजा को 1 अंक से हराया। बालिका वर्ग में बस्तर और दुर्ग के बीच मुकाबला 13-13 अंकों से बराबरी पर रहा। अन्य मुकाबलों में रायपुर और बस्तर ने भी जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में बालक अंडर-17 वर्ग में दुर्ग संभाग ने बस्तर को 26-24, 19-25 और 15-13 से हराया। रायपुर ने सरगुजा को 25-15, 25-14 से पराजित किया। बिलासपुर ने दुर्ग के विरुद्ध 25-19 और 25-28 के मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं रायपुर ने बस्तर को 25-18, 25-14 से हराया। बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग ने बस्तर को 22-25, 26-24 और 15-12 से पराजित किया। रायपुर ने सरगुजा को 25-17, 25-3 से हराया। बस्तर ने बिलासपुर को 14-25, 25-20 और 15-8 से पराजित किया। वहीं रायपुर और दुर्ग के बीच हुए मुकाबले में दुर्ग ने 25-21, 25-18 से जीत दर्ज की।
   वही तीसरे दिन में कबड्डी बालिका 14 वर्ष में बिलासपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय एवं रायपुर तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक 14 वर्ष में बिलासपुर प्रथम, रायपुर द्वितीय, एवं दुर्ग तृतीय तथा व्हॉली बाल बालिका 17 वर्ष में दुर्ग प्रथम, बस्तर-द्वितीय एवं रायपुर तृतीय तथा  खो-खो बालक 17 वर्ष में रायपुर-प्रथम, बिलासपुर-द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान पर रहे।

*खिलाड़ियों की सुविधा का रखा जा रहा विशेष ध्यान*

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और परिवहन की व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों द्वारा इन व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक कलेक्टर एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री गोकुल आर.के., जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री जीवनलाल नायक ने प्रतियोगिता स्थल सहित आवास व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों के आवास के लिए सिंधु भवन, सेंट जेवियर स्कूल, मुक्ति प्रकाश स्कूल और सेंट टेरेसा स्कूल सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है। परिवहन विभाग द्वारा खिलाड़ियों को आवास से खेल मैदान तक लाने-ले जाने की सुविधा दी जा रही है। नगर पालिक निगम द्वारा आवास स्थलों पर साफ-सफाई और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इससे अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना पूरा ध्यान खेल प्रदर्शन पर केंद्रित कर रहे हैं।

*राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 1 अक्टूबर को*

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.