LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल!

Spread the love

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल!

गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

लैलूंगा। कल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। देशभर में स्वच्छता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया जाएगा, लेकिन लैलूंगा नगर का प्रमुख गांधी चौक, जिसे शहर का दिल कहा जाता है, इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है।

गांधी चौक की तस्वीरें नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। गांधी प्रतिमा के आसपास टाइल्स उखड़े हुए हैं, सामने कचरे का ढेर नजर आ रहा है और जगह-जगह गड्ढों में कीचड़ जमा है। ऐसे हालात में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश किस तरह दिया जाएगा, यह बड़ा सवाल बन गया है।

गांधी प्रतिमा के सामने कचरा, आखिर जिम्मेदार कौन?

जिस स्थान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है, उसी के सामने यदि कचरा और गंदगी दिखाई दे तो यह व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। गांधी जी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था, लेकिन लैलूंगा के गांधी चौक की वर्तमान स्थिति उनके स्वच्छता संदेश के ठीक विपरीत नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक शहर के प्रमुख और व्यस्त स्थानों में शामिल है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद चौक की साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर लापरवाही दिखाई देना नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

कचरा, कीचड़ और टूटे टाइल्स… कब जागेगा नगर पंचायत?

गांधी जयंती के ठीक एक दिन पहले गांधी चौक की यह तस्वीर सामने आने से लोगों के बीच चर्चा तेज है। क्या गांधी जयंती सिर्फ माल्यार्पण और कार्यक्रमों तक सीमित रहेगी, या गांधी चौक की बदहाली भी दूर की जाएगी?

नगरवासियों की मांग है कि गांधी जयंती से पहले गांधी प्रतिमा परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, कचरा हटाया जाए, कीचड़ और गड्ढों की समस्या दूर की जाए तथा उखड़े हुए टाइल्स की मरम्मत कराई जाए।

बड़ा सवाल

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश देने से पहले क्या लैलूंगा नगर पंचायत अपने ही गांधी चौक को साफ-सुथरा कर पाएगी?

अब निगाहें नगर पंचायत की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.