LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के सही उपयोग का संदेश*

Spread the love

*सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के सही उपयोग का संदेश*

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइल के सही उपयोग को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिनय और संवादों के जरिए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से पढ़ाई और पारिवारिक संवाद पर पड़ने वाले प्रभाव को प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने घर, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा नहीं फैलाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और मोबाइल का आवश्यकता के अनुरूप संतुलित उपयोग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.