LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक विद्यावती सिदार की उपस्थिति में मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता को किया नमन*

Spread the love

*ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक विद्यावती सिदार की उपस्थिति में मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता को किया नमन*

*02 अक्टूबर 2026 | लैलूंगा, रायगढ़*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में गांधी जयंती का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक श्री हृदयराम राठिया, जिला महामंत्री रायगढ़ ठंडा राम बेहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा अध्यक्ष वीरेंद्र साह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायगढ़ दिलीप केरकेट्टा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और स्वच्छता के संदेश को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री प्रमोद प्रधान, उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी सतीश चौहान, हीरालाल राठिया सह मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल,अपरांस सिन्हा, आकृत सारथी, सानू खान, शिवशंकर पैंकरा, शुभम गुप्ता, रोशन साहू NSUI ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा , तेजस बंजारे, मण्डल अध्यक्ष शंकर यादव, सम्राट महंत, चक्रधर सिदार, जगदीश सिदार, हरीश पैंकरा, भूवेश राठिया एवं प्रवीण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.