LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 2 अक्टूबर 2026*

🚨 *02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण*

🚨 *रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्ट*

*रायगढ़, 2 अक्टूबर* । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कल  रायगढ़ जिले में विभिन्न NDPS प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों के नष्टीकरण की विधिवत कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री शशि मोहन सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

     जिला रायगढ़ के 16 प्रकरणों में जप्त 415.991 किलोग्राम गांजा एवं 03 नग गांजा पौधों को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट की भट्ठी में विधिवत जलाकर नष्ट किया गया।
  
    इसी प्रकार विभिन्न NDPS प्रकरणों में जप्त 108 नग प्रतिबंधित सिरप तथा 529 नग प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल, कुल 637 नग नशीली दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर/रोड रोलर से कुचलकर गड्ढे में दबाकर विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 02 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये है। संपूर्ण कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष श्री शशि मोहन सिंह, सदस्य श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, श्री उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, श्री अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी एवं पंचों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.