LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

गांधी जयंती पर सरपंच ने खुद संभाली सफाई की कमान

Spread the love

गांधी जयंती पर सरपंच ने खुद संभाली सफाई की कमान

ग्राम पंचायत टुंडरी में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

दिनेश जायसवाल @ जनपद पंचायत डभरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टुंडरी में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच मुरली साहू ने स्वयं सफाई अभियान की कमान संभालते हुए गांव की गलियों और नालियों की साफ-सफाई की।

सरपंच को स्वयं सफाई करते देख ग्रामवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए गांव की गलियों, नालियों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सहयोग किया।

इस दौरान सरपंच मुरली साहू ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की पहचान है। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान स्वच्छता के साथ-साथ जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.