LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार*

Spread the love

*सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार*

*शासकीय योजना से मिला अवसर, मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह*

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मिला ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर लेकर आया। विभागीय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने के साथ किराना स्टोर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कर रहा है।
            किशोरचंद्र ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान से होने वाली आय से उन्होंने अपने दो पुत्रियों और एक पुत्र की पढ़ाई-लिखाई कराई। कारोबार के विस्तार के साथ सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदी। इसी कारोबार की आय से परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया। किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने इस अवसर को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। आज किराना व्यवसाय उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और परिवार की जरूरतें इसी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “योजना से मिले सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। मेहनत करते हुए आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.