LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

प्रेस विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक – 4 सितंबर 2026*

🚨 *रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी*

🚨 *नवरात्रि से पहले निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी*

🚨 *थाने में हाजिरी देकर बताना होगा जीवन-यापन का जरिया, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर*

🚨 *गरबा-डांडिया आयोजन में महिलाओं एवं बच्चियों से छेड़खानी या विवाद किया तो सीधे जेल*

🚨 *सीएसपी की दो टूक—अब समझाइश का मौका नहीं, शिकायत मिली तो होगी सीधे कार्रवाई*

   *रायगढ़, 4 अक्टूबर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा निगरानी, गुंडा एवं माफी बदमाशों के साथ-साथ विवाद एवं झगड़े में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में महीने की पहली तारीख को शहर के थाना कोतवाली, चक्रधरनगर एवं जूटमिल में ऐसे व्यक्तियों ने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

      विदित हो कि बीते 01 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा थाना चक्रधरनगर परिसर में शहर के थाना कोतवाली, चक्रधरनगर एवं जूटमिल क्षेत्र के निगरानी, गुंडा एवं माफी बदमाशों तथा पूर्व में झगड़ा-विवाद में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों को सामूहिक रूप से हाजिर कराया गया था। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि वे प्रत्येक माह की पहली तारीख को संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी दें तथा अपने जीवन-यापन के साधन एवं वर्तमान गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। साथ ही उन्हें आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने और आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन-यापन करने की सख्त हिदायत दी गई थी। सीएसपी मयंक मिश्रा की इस कड़ी समझाइश का असर भी देखने को मिला और 01 अक्टूबर को महीने की पहली तारीख पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर एवं जूटमिल में संबंधित बदमाशों ने पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

       नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल उईके द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों में हाजिरी देने पहुंचे बदमाशों को आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष रूप से सख्त चेतावनी दी गई। सीएसपी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा एवं डांडिया सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां भी शामिल होती हैं। महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़खानी, छींटाकशी, अभद्र व्यवहार, मारपीट अथवा झगड़ा-विवाद जैसी गतिविधि किए जाने या ऐसी शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल समझाइश देकर नहीं छोड़ा जाएगा, अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सीधे वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

        सीएसपी श्री राहुल उईके ने बदमाशों को यह भी हिदायत दी कि पुलिस उनकी गतिविधियों और आवागमन पर लगातार निगरानी रख रही है, इसलिए वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन-यापन करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को रोजगार अथवा जीवन-यापन से संबंधित कोई वास्तविक समस्या है तो प्रशासन-पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि नियमानुसार आवश्यक सहयोग एवं समाधान का प्रयास किया जा सके। साथ ही सभी को हर माह की पहली तारीख को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट उद्देश्य है कि जिले  में त्योहारों के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बना रहे और किसी भी असामाजिक तत्व को कानून व्यवस्था प्रभावित करने का अवसर न मिले।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.