LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

स विज्ञप्ति*

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*
*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक – 07 अक्टूबर 2026*

🚨 *मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल*

🚨 *थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामला*

🚨 *वारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके साथी रजनीकांत सिदार को किया गया है गिरफ्तार*

🚨 *आरोपियों ने लोहे की रॉड से मोबाइल टावर के सेल्टर का ताला तोड़कर की थी चोरी*

🚨 *दोनों आरोपियों से चोरी की सारी सामग्री बरामद*

        *रायगढ़, 7 अक्टूबर* । तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25 साल) निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी रजनीकांत सिदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गई 6 नग एक्साइड बैटरियां, कुल कीमत करीब ₹30,000 बरामद की हैं।

       जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार स्थित मोबाइल टावर का सुबह निरीक्षण करने पर उसके सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला। सेल्टर के अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30,000, गायब थीं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

       घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों की पतासाजी शुरू की। दूसरे ही दिन पुलिस ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रजनीकांत के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 4 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹20,000, बरामद कर विधिवत जप्त की थीं। इसके बाद आरोपी रजनीकांत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

    मामले में फरार आरोपी हेमंत राठिया की तमनार पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने आज उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹10,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.