LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*सेवा की कहानीः आयुष्मान कार्ड बना मुकेश के परिवार का सहारा, बेटी का हुआ निःशुल्क इलाज*

Spread the love

*सेवा की कहानीः आयुष्मान कार्ड बना मुकेश के परिवार का सहारा, बेटी का हुआ निःशुल्क इलाज*

*आयुष्मान योजना से मिला करीब एक लाख रुपये का उपचार लाभ*

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी का एक उदाहरण श्री मुकेश यादव हैं, जिनकी बेटी के पैर में लगातार दर्द रहने के कारण परिवार काफी परेशान था। बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। ऑपरेशन में करीब पांच से छह लाख रुपये का खर्च बताया गया, जिसे वहन करना परिवार के लिए संभव नहीं था।
          रायगढ़ के भगवानपुर निवासी श्री मुकेश यादव बताते हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बेटी के इलाज की चिंता सताने लगी थी। इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की जानकारी दी और बताया कि वे आयुष्मान योजना के तहत एम्स में उपचार करा सकते हैं। इसके बाद मुकेश अपनी बेटी को लेकर एम्स पहुंचे, जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत उसका उपचार किया गया। मुकेश बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनकी बेटी के इलाज में करीब एक लाख रुपये की सहायता मिली। इससे परिवार पर आने वाला बड़ा आर्थिक बोझ कम हुआ और बेटी का जरूरी उपचार संभव हो सका।
           मुकेश यादव कहते हैं कि अगर आयुष्मान कार्ड की सुविधा नहीं मिलती तो इतने बड़े ऑपरेशन का खर्च उठाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड जैसी योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.