LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

राशन दुकानदार की भ्रष्टाचार के कारण भूखे पेट सोने को मजबूर ग्रामीण … घोटालेबाज रोजगार साहयक ने दे रहा ग्रामीणों को हर माह राशन … पॉस मशीन में अंगूठा लगवा कर बिना राशन दिए भेज देते रोजगार सहायक रंजीत …

Spread the love

राशन दुकानदार की भ्रष्टाचार के कारण भूखे पेट सोने को मजबूर ग्रामीण … घोटालेबाज रोजगार साहयक ने दे रहा ग्रामीणों को हर माह राशन … पॉस मशीन में अंगूठा लगवा कर बिना राशन दिए भेज देते रोजगार सहायक रंजीत …

सरकार के लाख कोशिश के बाद भी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रहा है, गरीबों को मिलने वाली राशन घोटाला की खबर आये दिन अखबारों के सुर्खियां बटोर रही है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में भी राशन घोटला खुलकर सामने आ रही है, और इन घोटालेबाज राशन दुकानदारों पर कार्यवाही स्थानीय प्रशासन नहीं करते हैं। गरीबों के पेट का निवाला छीनने वालों की शिकायत करने पर भी स्थानीय प्रशासन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करते हंै जिसका नतीजा है कि इनके हौसले बुलंद हो गया है। आज हम बात करने जा रहे हैं लैलूंगा विकासखण्ड के मुकडेगा पंचायत के राशन दुकान की, इस पंचायत का राशन दुकान संचालन रोजगार सहायक रंजीत करते हंै, इस राशन दुकानदार से ग्रामीण परेशान है। कई-कई माह का राशन गरीबों को नहीं बांटा गया है जिसके कारण कई गरीब परिवार भूखे पेट सोने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालन करने वाला रोजगार सहायक हितग्राहियों से पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लेते हैं हर माह, लेकिन राशन नहीं देते हैं। माह के लास्ट में एक दो दिन राशन वितरण करते हैं और कुछ ही कार्डधारियों को राशन देते हैं, और ग्रामीणों को बोल दिया जाता है कि इस माह का राशन खत्म हो गया अगले माह मिलेगा, लेकिन ग्रामीणों के लिए अगला माह कभी भी नहीं आता है फिर शुरू हो जाता है वही पूराना खेल पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने का। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार लैलूंगा के अधिकारियों से किया गया है लेकिन कभी भी इस राशन घोटाला करने वाला रोजगार सहायक पर कोई कार्यवाही तो दूर जांच तक नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गरीबों को मिलने वाली राशन पर गिध नजर रखने वाला रोजगार सहायक के खिलाफ अब लैलूंगा नहीं उच्च अधिकार एवं मुख्यमंत्री से करेंगे, क्योंकि लैलूंगा के अधिकारी-कर्मचारी इस घोटाले बाज राशन दुकानदार के साथ क्या सेटिंग है किसी को नहीं मालूम, ये लोग इस रोजगार सहायक की घोटाला की जांच नहीं करेंगे? अब देखना होगा कि समाचार प्रकाशन के बाद गरीबों के पेट में लात मारने वाले राशन विक्रेता रोजगार सहायक पर क्या कार्यवाही होता है?

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.