LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश*

Spread the love

*दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश*

*रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध, अप्रिय स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम को दें सूचना*

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2026/ दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों को पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आयोजन के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
           बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने प्रत्येक पूजा पंडाल में आयोजन के दौरान किसी जिम्मेदार व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर रात्रि के समय भी पंडाल में जिम्मेदार व्यक्ति की मौजूदगी बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
              अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ने रात 10 बजे के बाद डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडालों में नशापान से दूर रहने और आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोजन समितियों को प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर विसर्जन की व्यवस्था करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए कहा गया।
              किसी भी अप्रिय स्थिति या शांति व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर *9479193299* पर सूचना देने के निर्देश दिए गए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आयोजन समितियों से प्रशासन एवं पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दुर्गा पूजा और विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.