LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश*

Spread the love

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश*

*स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे आवेदक*

रायगढ़, 12 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न मांगों, शिकायतों और समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
            जनदर्शन में ग्राम पंचायत नूनदरहा के सरपंच ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत स्कूल में आहता निर्माण की आवश्यकता बताते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं, खरसिया के अनिल गोयल ने कम्प्यूटर भुइयां रिकॉर्ड में अपने नाम की वर्तनी में सुधार के लिए आवेदन दिया। ग्राम बैहामुड़ा के मंगल राठिया और बालमती राठिया ने वन अधिकार पट्टा बनवाने की मांग रखी। ग्राम सकरलिया के शनिराम बिरहोर ने अपने रकबे का किसान एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
              इसी तरह ग्राम अमलीडोडा के ग्रामीणों ने नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण, गौरबहरी के ग्रामीणों ने माध्यमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था तथा ग्राम औरदा के अंजोर सिंह ने मनरेगा के तहत किए गए कार्य की राशि दिलाने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पेलमा से झरियापाल तक सड़क निर्माण तथा ग्राम पंचायत कसडोल में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनदर्शन में अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष रखे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें, ताकि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.