LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

कांग्रेस द्वारा गठित समिति ने बलौदाबाजार जेल में बंद कांग्रेसियो से की मुलाकात

Spread the love

कांग्रेस द्वारा गठित समिति ने बलौदाबाजार जेल में बंद कांग्रेसियो से की मुलाकात


10 जून को बलौदाबाजार में हुए आगजनी कांड में गिरफ़्तार कांग्रेस के पदाधिकारियों से व समाज के लोगों से मुलाकात करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया,पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष देवा देवागन,ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने मुलाकात की। समिति के सदस्य लगभग 1 बजे दोपहर में जिला जेल में बंद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे,एनएसयूआई के अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा,अनुसूचित जाति कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र नवरत्न,पार्षद गोल्डी मारैया सहित विजय बंजारे,दिनेश बंजारे से मुलाक़ात की। लगभग एक घंटे तक मुलाकात के बाद समिति के सदस्य कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता की जिसमें डॉ.शिवकुमार डहरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बलौदाबाजार की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी,जिसको सरकार और प्रशासन रोकने में असफल रही। सरकार अपनी नाकामी को छुपाने। कांग्रेस के लोगों को और समाज के निरपराध लोगों को गिरफ्तार की है।जेल में बंद लोगो ने आज बताया कि पुलिस द्वारा कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा रही है,और बार-बार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का नाम लेने का दबाव बना रही थी। डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि जेल में बंद लोगों ने बताया कि आगजनी के समय किसने आग लगाई उसकी वीडियो फुटेज जारी किया जाना चाहिए,किसने आग लगाई और कौन पत्थरबाजी कर रहा है। जो इस कृत्य में शामिल ही नहीं थे उनको अपराधी बना दिया गया है,जेलों में बंद लोगों के बताये अनुसार पूरे घटनाक्रम में भीम आर्मी,भीम क्रांति,भीम रेजीमेंट सहित सतनाम सेना के लोग पूरे भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे।नागपुर से जो लोग आये थे वो सतनाम सेना से जुड़े हुए लोग थे,उनको किसने बुलाया था,किसके कहने पर शहर के होटलों में रुके थे,इसकी पुलिस जाँच क्यों नहीं कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि सभा के दौरान मंच पर आरंग के भाजपा विधायक के भाई भी उपस्थित थे,छत्तीसगढ़िया क्रांति के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया।भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े द्वारा आंदोलन के लिए अनुमति माँगा गया था और मीडिया से ये कहा था कि दोषियों पर कार्यवाही नहीं किए जाने पर समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। उसी तरह भाजपा के कई पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,बहुजन समाज पार्टी के कई सारे लोग आंदोलन में शामिल हुए थे जिनका नाम बताते हुए उन पर कार्यवाही तो दूर पूछताछ नहीं किए जाने पर पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही को भेदभावपूर्ण बताया। डॉ शिव डहरिया और धनेन्द्र साहू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार निरपराध लोगों पर कार्यवाही बंद करे। पुलिस निष्पक्ष होकर कार्यवाही करे।सरकार कोई भी स्थायी नहीं रहती।जिस तरीक़े से घटना से बचने के लिए सतनामी समाज और कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास सरकार कर रही है,उससे आम जनता भी समझ रही है। अगर समय समाज की माँग पर सीबीआई जाँच की माँग को मान लेते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।सरकार का इंटेलीजेंट और खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम रहा। घटना को राजनीतिक रंग देने के लिए मात्र 5मिनट के समाज के लोगों के बुलावे पर आये विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ़्तार किया गया,और उनके साथ सभा में शामिल हुए बेगुनाह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बड़ी बड़ी धारा में गिरफ़्तार कर लिया गया है जो पूरी तरह निर्दोष है,और दूसरी तरह आंदोलन में शामिल होने वाले भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि जिसने भोजन पंडाल की व्यवस्था की,जिन्होंने मंच से भाषण भी दिया उनपर कोई कार्यवाही नहीं किया जाना भाजपा सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैया को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा और लोकसभा में सतनामी समाज के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था जिससे भी भाजपा घबराई हुई है और भविष्य में डर के चलते सतनामी समाज को बदनाम करने और छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता को खंडित करने के लिए निरपराध लोगों की गिरफ़्तारी कर रही है।कांग्रेस पार्टी भाजपा के हर अन्याय का विरोध करेगी और बेगुनाहों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ेगी।इस दौरान ज़िलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर,रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा,पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,सुरेन्द्र शर्मा,विक्रम गिरी,दिनेश यदु,रुपेश ठाकुर,परमेश्वर यदु,गोपी साहू,तुलसी वर्मा,रोहित साहू,जुगल भट्टर,आदि उपस्थित थे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.