LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

● *अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

Spread the love

● *अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 50 पाव देशी, अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

      *11 सितंबर, रायगढ़* ।  कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढिमरापुर बायपास रोड स्थित साहू होटल टपरी पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। टीआई कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को सूचना मिली थी कि साहू होटल टपरी में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां हिरालाल साहू नामक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध बिक्री करने की बात स्वीकार की।

    *बरामदगी और कार्रवाई*: रेड के दौरान होटल के पास से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी गई कुल 9.180 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 23 पाव देशी प्लेन मदिरा, 20 पाव देशी मसाला मदिरा और 08 पाव गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब शामिल हैं। बरामद शराब की कुल कीमत करीब ₹5310/-  है। साथ ही मौके पर अवैध शराब की बिक्री से प्राप्त राशि ₹150/- को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी हिरालाल साहू (उम्र 58 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़ के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

  *शराब रेड टीम में शामिल* : इस कार्रवाई में उप निरीक्षक श्रीमती ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक श्री गौतम ठाकुर, आरक्षक श्री जगन्नाथ साहू और प्रदीप कुमार मिंज ने अहम भूमिका निभाई। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.