LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मे मनाया गया हिंदी दिवस*

Spread the love

*शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मे मनाया गया हिंदी दिवस*

*लोगों के दिलों को जोड़ने वाली भाषा हिंदी – प्राचार्य सरिता गुप्ता


आज 14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय मारो के छात्र छात्राओं ने समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हिंदी विषय के व्याख्याता  छेदू  सिंग ठाकुर जी व अल्पा भारती  ने कहा कि आज के ही दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था, और हिंदी के प्रचार प्रसार एवं सम्पूर्ण देश में इसे स्थापित करने के उद्देश्य से वर्ष 1953. से हम हिंदी दिवस को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रम पर हिंदी भाषा ही है। सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण हमारे देश मे यदि कोई एक तत्व है जो लोगों के दिलों को जोड़ती है, भावों का आदान-प्रदान करती है तो वह है, हमारी हिंदी।उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से हिंदी के उत्थान के लिए अधिक से अधिक इसका स्वयं प्रयोग करने और जन-जन को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करने का निवेदन किया। संस्था की प्राचार्य सरिता गुप्ता ने सबको हिंदी दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हिंदी बहुत ही सरल और सहज भाषा है, ‘अ’अज्ञान से प्रारंभ होकर ‘ज्ञ’ ज्ञानी पर समाप्त होने वाली हिंदी की वर्णमाला हमें यह बताती है कि हिंदी भाषा हमे अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण,कविता प्रस्तुत किया तथा हिंदी दिवस पर आधारित पोस्टर बना कर प्रदर्शन किया

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.