LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में चला स्वच्छता अभियान

Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में चला स्वच्छता अभियान

लैलूंगा- स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 मे नगर पंचायत लैलूंगा मे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा मे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा साफ सफाई की गयी। सामुदायिक संगठक भवानी पंडा के नेतृत्व मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को प्रथम प्राथमिकता मे लेकर अस्पताल परिसय को श्रमदान से साफ सफाई किया गया। जिसमे नगर मे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह जय सीयाराम,वाटीका,उजाला,उमादेवी,बिरसामुण्डा, जय दुर्गा,जय मां लक्ष्मी, प्रगति, प्रभा,जय मां बंजारी ,मोगरा,जय मां गौरी,मरवाही स्व सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा श्रमदान किया गया। और समूहो द्वार निर्णय लिया गया है की प्रत्येक माह एक सार्वजनिक स्थान को चयन कर के सफाई श्रमदान किया जाना है। समुह के सदस्यों ने शपथ लिया है की लैलूंगा नगर को स्वच्छ बनाना है प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता के सपने साकार करना है। स्वच्छता ही सेवा है के तहत शहर के सभी नागरीकों से निवेदन किया है कि शहर मे कचरा न करें। कम से कम प्लास्टिक थैली का उपयोग करे। शहर मे गौरव पथ के डिवाइडर के किनारे दुकान का कचरा न फेकें और घर का सुखा कचरा गीला कचरा अलग अलग रख कर नगर पंचायत के स्वच्छता दीदीयों को रोज अवश्य दे। इसी से ही हमारा नगर स्वच्छ बनेगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.