LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

एडवान्टा इंटरप्राजेज प्रा. लि. के द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया सम्मानित |

Spread the love

एडवान्टा इंटरप्राजेज प्रा. लि. के द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया सम्मानित |

लैलूंगा :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्र लैलूंगा से लगभग 25 किलो मीटर दूर जिले के अंतिम ग्राम पंचायत बाहामा के आश्रित मुहल्ला में स्थित आदिम जाति कल्याण प्राथमिक शाला बनपारा में कृषि विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाली कम्पनी एडवान्टा इंटरप्राईजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी एडवान्टा बीज कम्पनी कि तरफ से संचालिक सामाजिक उत्तर दायित्व गतिविधियों के तहत समय – समय पर किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । जहाँ किसानों को उन्नत तकनीकी का ज्ञान और संवर्धन प्रदान करना एडवान्टा कम्पनी मुख्य उद्देश्य रहता है। वहीं  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूकता कम्पनी का मुख्य उदेश्य होता है । वहीं आपको यह भी बता दें कि महिला सशक्तिकरण महिला किसानों को समर्थन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है । साथ ही साथ ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और मूलभूत सुविधाओं का विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है ।वहीं एडवान्टा इंटरप्रईजेज का बीज कम्पनी के सामाजिक दायित्व का उद्देश्य निम्नानुसार है । जैसे किसानों की आय में वृद्धि करना। ग्रामीण समुदायों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना ।  पर्यावरण संरक्षण और स्थायित्व पर ध्यान दिया जाना । शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन लाना । महिला सशक्तिकरण कर समानता लाना । किसानों के लिए मुफ्त सलाह देना । ग्रामीण विकास तथा महिला सशक्तिकरण । पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार  करना एडवान्टा बीज कि तरफ से सामाजिक दायित्व गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और किसानों के जीवन को बेहतर बनाना मुख्य उदेश्य है । जिसके तहत एडबांटा कंपनी के द्वारा वनपारा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चों को उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार के उद्देश्य से स्कूल बैग, नोट कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र के प्रतिष्ठित शंकर कृषि सेवा केन्द्र के संचालक शिव शंकर प्रधान द्वारा किया गया था । जो हमेशा क्षेत्र के किसानों के विकास के साथ ही साथ क्षेत्र के स्कूलों के विकास और बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस बी आई बैक के मैनेजर मनोज गड़तिया,  परेश्वर प्रधान   सफल कृषक एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजपुर मण्डल, विषेश आमंत्रित कृषक त्रिनाथ बरवा, धर्मव्रत बरवा सरपंच ग्राम पंचायत गुडुबहाल, काशी राम नाग सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बहामा, अशोक भगत अध्यक्ष प्रेस क्लब लैलूंगा एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान पालक एवं  महिलाएं मौजूद रहे । साथ ही साथ एडवान्टा के क्षेत्रीय आधिकारी कर्मचारी की भी उपस्थिति रही |

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.