LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

लैलूंगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाये गए चंद्रशेखर जायसवाल

Spread the love

लैलूंगा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनाये गए चंद्रशेखर जायसवाल

लैलूंगा – रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकास खण्ड में पत्रकारिता को नए मुकाम तक पहुंचाने वाली संगठन प्रेस क्लब लैलूंगा के सभी सदस्यों ने मिल कर प्रेस क्लब लैलूंगा के नए अध्यक्ष का निर्विरोध और सर्वसम्मति से मनोनित किया है । साधना न्यूज़ चैनल के संवाददाता और अमर स्तम्भ के ज़िला संवाददाता चंद्रशेखर जायसवाल को लैलूंगा प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष बनाये गये है । लैलूंगा प्रेस क्लब ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यह निर्णय लिया है । चंद्रशेखर जायसवाल पिछले 9 – 10 वर्षो से लैलूंगा क्षेत्र में पत्रकरिता करते आ रहे हैं और हमेशा जन सरोकार के मुद्दो को उठाते हुए क्षेत्र में एक अलग छवि बनाएं हुऐ हैं । प्रेस क्लब लैलूंगा की बैठक में नए अध्यक्ष की चुनाव के साथ ही साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर बहुत ही जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया । इस बैठक में पुर्व प्रेस क्लब लैलूंगा के दो अध्यक्ष अशोक कुमार भगत एवं उमेश अग्रवाल उपस्थित थे । जिन्होंने नए अध्यक्ष को उनकी नई जवाबदारी और जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को हमेशा साथ लेकर चलने की बात कही । इस बैठक में प्रेस क्लब के अन्य सदस्य नीलाम्बर पटेल, ममता साहू, प्रमोद प्रधान, मनोज सतपथी, आदित्य बाजपेई, अशोक महंत, जितेंद्र सिंह ठाकुर, विनय गोयनका, शशिकांत बंजारा, तेज कुमार साहू,अखिलेश चौहान, रोहित चौहन, हीरालाल राठिया रानू साह उपस्थित रहें |

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.