LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

महानदी का सीना चीरकर किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण…

Spread the love

महानदी का सीना चीरकर किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण…

नदियों के अस्तित्व पर गहराता संकट

शक्ति / जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत करही में महानदी से दिन रात 24 घन्टे रोजाना सैकड़ों ट्रिप ट्रैक्टर एवं हाइवा से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। महानदी का सीना चीरकर इन दिनों रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन और डंप भंडारण खुलेआम किया जा रहा है। अवैध उत्खनन से जहां प्रशासन को लाखों, करोड़ों रुपये राजस्व आय का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है। कई जगह नदियों में बेतरतीब खनन से गड्ढे इतने बढ़ गए हैं कि वहां जनजीवन पर भी इसका असर दिखने लगा है। लेकिन खनिज विभाग अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहे हैं। सक्ती जिला के खनिज अधिकारी अपने बनाए हुए नियम कानून पर चल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफियाओं के द्वारा ग्राम पंचायत किकिरदा और ग्राम करही के मध्य में स्थित नाला के वाहन में हो रहा रेत का परिवहन । ऊपर बने पुल के रेलिंग को रेत माफिया के द्वारा तोड़ दिया गया है। रेत माफिया इस पुल के नीचे हाईवा गाड़ी भारी वाहन को खड़े करके ट्रैक्टर ट्राली से पुल के ऊपर से रेत को नीचे गिराते हैं और हाईवा में लोड करते हैं। हाईवा भारी वाहन के लगातार चलने से यह पुल काफी जर्जर हो चुका है। रोजाना इस पुल से राहगीर हजारों की संख्या में दूर दूर से आते जाते हैं। यहां के ग्रामीणों ने नाला के ऊपर बने पुल को बचाने की मांग किए हैं। रोजाना सैकड़ो ट्रिप रेत का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

More Stories

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.