LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

राज्य स्तरीय रेडक्रास मे जिला रायगढ़ ने जीता प्रथम पुरस्कार…..

Spread the love

राज्य स्तरीय रेडक्रास मे जिला रायगढ़ ने जीता प्रथम पुरस्कार…..

रायगढ़/ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी का आयोजन (भारती विश्वविद्यालय पुलगांव जिला -दुर्ग में आयोजन दिनांक 18- 10- 2024 से लेकर के 22- 10 -2024 तक आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने जा रहे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भेजनें हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ के. व्ही. राव, नरेन्द्र कुमार चौधरी (जिला परियोजना समन्वयक )के निर्देशन मे भुवनेश्वर पटेल (सहायक जिला परियोजना समन्वयक) द्वारा रायगढ़ के सभी रेडक्रास टीम के लिए स्वयं पहुंचकर शुभकामनाओं के साथ रवानगी किया।

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड से कोडपाली, छिछोरे उमरिया, रेंगालपाली ,  गोर्रा विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में  भाग लिया जिसमे निबंध ,अंताक्षरी, ड्रेस कंपटीशन, लोकगीत, लोक नृत्य,क्विज प्रतियोगिता निर्धारित था, रायगढ़ जिले से अंताक्षरी प्रतियोगिता में योगेश गुप्ता, कुं सिमरन एवं ओम पंडा ने भाग लिया औऱ प्रथम स्थान प्राप्त किया!
रायगढ़ जिला के प्रभारी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दुर्ग जिला के विभिन्न स्थान जिनमे जैन मंदिर(नगपुरा ), भारतीय प्रधोगिकी संस्थान (IIT )भिलाई, मैत्री बाग (चिड़िया घर ) भिलाई एवं पुलिस मुख्यालय भिलाई मे बस्तर जादू रॉक म्यूजिक एवं मुंबई से आये कलाकारों का कार्यक्रम दिखाया गया रेडक्रास सद्भावना जम्बूरी का समापन राज्यपाल महोदयमहामहिम रेमन डेका द्वारा किया गया इस अवसर पर जिले के सभी विद्यार्थी एवं रेडक्रास के जिला रायगढ़ दल प्रभारी कुलमणी महानंदिया(व्याख्याता-शास हाई स्कूल -बड़ेहरदी), सहायक दल प्रभारी श्रीमती कुमुदिनी भोय (व्याख्याता -शा. उस. मा. वि. कोडपाली) एवं सुमित शर्मा(शा. उस. मा. वि. उमरिया ) उपस्थित थे, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के वापसी पर जिला सहायक परियोजना समन्वयक भुवनेश्वर पटेल द्वारा रेलवे स्टेशन रायगढ़ पहुंचकर रात्रि 11 बजे बच्चों के स्वागत एवं उनके उत्साह के साथ अंताक्षरी मे प्रथम स्थान आने पर बधाई देते हुये सभी बच्चों को सकुशल उनके घर पहुँचने की व्यवस्था किया जिसके प्रभारी शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.