LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*लैलूंगा दिनांक 30, 31/2024*

Spread the love

*लैलूंगा दिनांक 30, 31/2024*
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा आयोग के द्वारा  सूबेदार/ सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर कैडर रिक्रूटमेंट परीक्षा 2021 घोषित किए गए  रिजल्ट में लैलूंगा क्षेत्र से सुश्री शांता सिदार ग्राम ढोढ़ीबहार(मकड़ेगा) , सुश्री दिव्या पैंकरा, ग्राम कुंजारा (लैलूंगा) का चयन सब इंस्पेक्टर एवं श्री गिरधारी साय सिदार ग्राम पोतरा (लैलूंगा) का चयन प्लाटून कमांडर के पद पर हुआ है। इसी क्रम में छ ग जल संसाधन विभाग में राज्य अभियांत्रिकी परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित होने के बाद श्री कैलाश पैंकरा ग्राम कुंजारा (लैलूंगा) का चयन उप अभियंता के पद पर हुआ है. ग्राम कुंजारा से ही डॉक्टर धरम साय पैंकरा की दोनों सुपुत्री सुश्री ईशा पैंकरा एवं सुश्री लीना पैंकरा का चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत और लगन जरुरी है। यदि कोई युवा अपने दृढ़ संकल्प के साथ ईमानदारी से मेहनत करे तो एक दिन सफलता जरूर हासिल होती है। शांता सिदार, दिव्या पैंकरा, गिरधारी सिदार, कैलाश पैंकरा, ईशा पैंकरा और लीना पैंकरा ने अपने मेहनत के बल पर इन पदों को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। इनकी इस सफलता से पूरे लैलूंगा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। इन युवाओं ने अपने माता पिता, परिवार गांव के साथ लैलूंगा क्षेत्र व सम्पूर्ण आदिवासी समाज को गौरवांवित किया है। सर्व आदिवासी समाज लैलूंगा, छ ग अजजा शासकीय सेवक संघ लैलूंगा द्वारा छःहों अभ्यर्थियों के घर जाकर सौजन्य भेंट कर  उनकी सफलता के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज एवं छ ग अजजा शासकीय सेवक संघ इकाई लैलूंगा से अनतराम पैंकरा, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, रतन सिंह सिदार, डॉ धरमसाय पैंकरा, ललित कुमार पैंकरा, जयराम पैंकरा, रामकुमार साय, सुमन कुमार साय, नंदकुमार साय पैंकरा, गंभीर नाथ साय, सीमत राम भगत, भवन साय पोर्ते, बलराम सिदार, उग्रेश सिंह सिदार, रूपसिंह सिदार, शेखर सिंह सिदार, महेंद्र सिदार, चक्रधर(जाम)सिदार, ईश्वर सिदार, संतोष कुमार सिदार, टिकेश्वर सिदार, रूपधर सिदार, हरिशंकर साय, रघु पैंकरा, शिवशंकर पैंकरा, चंद्रमणि पैंकरा, श्रीराम साय पैंकरा, सिलिप कुमार पैंकरा, हृदय केशन सिदार, कन्हैया पैंकरा, श्रवण कुमार पैंकरा, देवचरण पैंकरा, बलराम पैंकरा, अर्जुन पैंकरा, श्रीमती लक्ष्मी साय, श्रीमती शांता साय, श्रीमति नरगिस पैंकरा, सुलोचना पैंकरा, बीना पैंकरा, ममता पैंकरा, ललिता पैंकरा, सोनम पैंकरा, नेहा पैंकरा, रंजनी पैंकरा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.