LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

मोहल्ला विकास समिति ने मुख्यमंत्री के नाम राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

मोहल्ला विकास समिति ने मुख्यमंत्री के नाम राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन

लैलूंगा। नगर पंचायत लैलूंगा के मोहल्ला विकास समिति वार्ड क्रमांक 4,5,6 के सदस्यों ने राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के अंतर्गत आने वाली वन भूमि को आवासीय भूमि आबादी भूमि घोषित कर आवासीय पट्टा दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के अंतर्गत वन भूमि (छोटे झाड़ का जंगल) में विगत 70-75 वर्षों से लोग मकान बाड़ी बनाकर दो-तीन पीढ़ियों से निवासरत है जो वर्तमान में विस्तार होकर लगभग इन तीन वार्डों में लगभग 500 परिवार और 3000 लोग रहते हुए अपना गुजर बसर कर रहे हैं। उक्त भूमि पर समय-समय पर नगर पंचायत द्वारा नल जल, विद्युत, सड़क, नाली इत्यादि की सुविधा प्रदान की गई है। वार्ड वासियों के अनुसार यहां के निवासियों से शासन के नियमानुसार नगर पंचायत लैलूंगा द्वारा मकान टैक्स, जल टैक्स, संपत्ति कर, समेकित कर नियमित रूप से वसूला जाता है। तथा इन वार्डो में इन्हीं वन भूमि पर अनेक शासकीय भवन निर्मित हो चुके हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि इन वार्डो में पूर्व में भी शासन द्वारा कई बार सर्वे किया जा चुका है तथा कुछ लोगों को वन अधिकार पट्टा भी आवंटित किया गया है परंतु बाकी लोगों को भूमि के स्वामित्व से संबंधित कागजात न होने से शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस संबंध में संज्ञान लेने एवं उक्त भूमि को आबादी भूमि घोषित करने तथा आवासीय पट्टा प्रदान करने का निवेदन किया है। मोहल्ला विकास समिति के सभापति मूलचंद सूर्यवंशी, अध्यक्ष भागीरथी पटेल, उपाध्यक्ष बी एल बैरागी, उपाध्यक्ष जनक भगत, उपाध्यक्ष लकी कोसरिया, सचिव रवि किरण, सचिव कृष्ण कुमार चौहान, सचिव दिलीप केरकेट्टा, संरक्षक मूलचंद सूर्यवंशी, एस एस झाप, सुखदेव राम भगत, एल के देवांगन, महेश राम भगत, लक्ष्य कुमार जांगड़े, चंद्रमणि यादव, रवींद्र भागवत, अमूल्य कुमार वेद, रामदास गुप्ता, अवध राम पटेल, संयोजक परमानंद बंजारे, जे एल धीवर, सुमन कुमार सय, विनोद महेश ,गोपाल चौहान, आमिर खान मीडिया प्रभारी जितेंद्र पांडे, पंकज सिंह, संजय पटेल, पांडव साव ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त बातें कहीं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.