LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

  *महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर*

Spread the love

●  *महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर*

      *06 नवंबर, रायगढ़*  पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है।

      05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया।
        इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 262/2024 के तहत धारा 75(2), 75(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर  महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई के तहत रिमांड पर भेजा गया।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.