LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ*

Spread the love

*धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ*

हिंदू कैलेंडर के अनुसार लोक आस्था का महापर्व  कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है |छठ पूजा एक पर्व ही नहीं बल्कि महापर्व है |यह भारत के कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है |विशेष रूप से यह छठ महापर्व बिहार का लोकप्रिय पर्व है|जिसमें व्रत करने वाले 48 घंटे का निर्जल व्रत रखते हैं |छठ महापर्व की मान्यता है कि इसको श्रद्धा भाव से करने से संतान की प्राप्ति होती है तथा सारे कष्ट दूर होते हैं|छठ महापर्व मुख्यतः चार दिनों का पर्व है|जिसमें पहला दिन (नहाए खाए) इस दिन लौकी की सब्जी के साथ दाल और चावल खाया जाता है|दूसरे दिन (खरना) पूरा दिन निर्जल उपवास रहते हुए रात को गुड वाली खीर और रोटी खाया जाता है| तीसरा दिन (संध्या अरघ )  पूरे दिन निर्जल उपवास रखते हुए श्रद्धा भाव से ठेकुआ, पकवान ,फल ,मिष्ठान और गाने के साथ गंगा घाट जाकर डूबते हुए सूर्य को अरघ दिया जाता है| चौथे दिन (सुबह अरघ) इस दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अरघ देकर व्रत करने वाले अपना अपना व्रत का समापन करते हैं | छठ महापर्व संपूर्ण भारत में लोकप्रिय होने की तरफ अग्रसर है|

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.