LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

ओडिसा में 52 परियों संग इश्क़ लड़ाते छत्तीसगढ़ के 64 इश्कजादे पुलिस की गिरफ्त में ; 29 लाख कैस, 128 मोबाइल व कई लग्ज़री कारें जप्त…*

Spread the love

*ओडिसा में 52 परियों संग इश्क़ लड़ाते छत्तीसगढ़ के 64 इश्कजादे पुलिस की गिरफ्त में ; 29 लाख कैस, 128 मोबाइल व कई लग्ज़री कारें जप्त…*

ओडिशा। नुआपड़ा जिले के खरियाररोड स्थित चालमुड़ा में पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 64 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 29 लाख रुपए नकद, 128 मोबाइल, कई लक्जरी कारें और बाइक जब्त की हैं।

*बता दें कि* पकड़े गए जुआरियों में ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा से लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनमें महासमुंद के एक चर्चित चेहरा और एक विधायक प्रतिनिधि का नाम चर्चा में है। खरियाररोड पुलिस ने सभी 84 गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान सभी के चेहरे ढके हुए थे और किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

*पुलिस का कहना है कि* मामले की जांच जारी है और सभी संदिग्धों की गहराई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस की रेड में 29 लाख रुपए नकद के साथ-साथ 128 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कारें और बाइक बरामद हुई हैं। इससे साफ है कि यह जुआ अड्डा अत्यधिक संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। यह छापेमारी ओडिशा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.