LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

BIG BREAKING | लैलूंगा में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!

Spread the love

BIG BREAKING | लैलूंगा में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!

ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में दबोची गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर!

लैलूंगा। ओडिशा की ओर से आ रही एक फार्च्यूनर कार क्रमांक UP70DF0050 को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर भवानीपुर क्षेत्र में पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन में अवैध रूप से गांजा ले जाए जाने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फार्च्यूनर की तलाशी ली, जिसमें लगभग तीन बोरा गांजा बरामद होने की जानकारी सामने आ रही है।

ओडिशा बॉर्डर से लैलूंगा तक फिर गांजा तस्करी का कनेक्शन?

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी होगी कि गांजे की यह कथित खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फरार चालक की तलाश और वाहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाना भी पुलिस के लिए अहम कड़ी होगी।

फिलहाल बरामद गांजे की वास्तविक मात्रा, वाहन के मालिक और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि पुलिस स्तर से होना बाकी है।

लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई के बाद अब बड़ा सवाल—गांजे की इस कथित खेप के पीछे कौन-कौन लोग हैं और फरार चालक कब पुलिस की गिरफ्त में आएगा?

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.