LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन
February 18, 2026

*नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी*

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

*नगर पंचायत लैलूंगा के प्लेसमेंट कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी*


एंकर:-छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत में इन दिनों अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर प्लेसमेंट कर्मचारियों का संयुक्त महासंघ के आव्हान पर प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते काम काज ठप पड़ा है। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय में काम करने वाले  प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर हैं।नाराज कर्मचारियों का कहना है कि उनकी चार सूत्री मांगों को शासन पूरा करे।  प्लेसमेंट कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नगरीय निकाय में काम बंद पड़ा है।हड़ताल से सबसे ज्यादा असर साफ सफाई और वाटर सप्लाई , विजली, पानी पर पड़ रहा है। आपको बता दे कि  भारत सरकार का स्वच्छता सर्वेक्षण माह का आयोजन होने वाला है। जिससे समुचित कार्य प्रभावित्त होगी। नगरीय निकाय के प्रशासनिक काम भी नहीं हो पा रहे हैं।ठेका प्रथा को बंद किए जाने की मांग दस सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग.श्रम सम्मान निधि के रुप में हर महीने 4 हजार देने , .वेतन का मूल भुगतान सीधे नगरीय निकाय के जरिए खाते में करने की मांग.नगरीय निकाय में हड़ताल, प्लेसमेंट कर्मचारियों का दावा है कि वो पिछले 10 सालो से लेकर 20 सालों से यहां काम कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ठेका प्रथा के तहत होने वाले वेतन भुगतान को समाप्त किए जाने की मांग की है।  हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए. धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनसे बातचीत के लिए अभी तक कोई भी कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया है। नगर पंचायत लैलूंगा के हड़ताल में दशरथ पैंकरा,विनोद पांडे,राजू पटेल अनिल बनी,   हुरदानंद पटेल ,श्याम पटेल, संजय साहू गोपाल चौहान एवं अन्य  एवं समस्त प्लेसमेंट  कर्मचारीगण बड़े तादाद में उपस्थित रहे।

बाइट-1 विनोद पांडे अध्यक्ष

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.