LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं ने दिखाया जोश 1036 में से 367 ने की दौड़ पास*

Spread the love

*अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं ने दिखाया जोश 1036 में से 367 ने की दौड़ पास*

*रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में अग्निवीरभर्ती रैली का हो रहा सफल संचालन*

रायगढ़, 7 दिसम्बर 2024/ रायगढ़ के बोईरदादर स्टेडियम में आगामी 12 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में युवा पूरे जोश के साथ शामिल हो रहे है। प्रदेश भर के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जिलेवार बनाई गई रोस्टर अनुसार युवा शारीरिक दक्षता हेतु अपनी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे है। अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के 9 जिले कोरिया, दंतेवाड़ा, मोहला मानपुर-अंबागढ़, बस्तर, बलरामपुर, दुर्ग, महासमुंद, बेमेतरा और गौरेला पेंड्रा मरवाही के युवाओं ने अपनी शारीरिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस भर्ती रैली में कुल 1036 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 367 युवाओं ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। युवाओं ने प्रतिस्पर्धा में उत्साह, जोश और शारीरिक क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। दौड़ पास करने वाले उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता दस्तावेजी प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षण के अगले चरण में शामिल होंगे।
           जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त प्रयासों से इस भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। युवाओं में अग्निवीर भर्ती के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों के लिए प्रशासन ने नि:शुल्क भोजन और अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है। जिससे अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए युवाओं को काफी राहत मिल रही है। भारतीय सेना में चयन पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर किया जाता है। प्रशासन ने युवाओं को किसी भी तरह की अफवाह या फर्जी जानकारी से बचने की सलाह दी है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.