LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 15, 2026

  *गुम बालिका दस्तयाब :  मेला दिखाने के बहाने बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस  गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

Spread the love

●  *गुम बालिका दस्तयाब :  मेला दिखाने के बहाने बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस  गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*

    *11 दिसंबर, रायगढ़* । थाना पूंजीपथरा पुलिस ने गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करते हुए उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बालिका की मां द्वारा 02 नवंबर को गुम बालिका की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी दी थी।
         बालिका की मां ने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 की सुबह काम पर जाने के बाद शाम 4:30 बजे घर लौटीं, तो उनकी छोटी बेटी गायब मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/2024 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
        गुम बालिका की खोजबीन दौरान कल 10 दिसंबर को गुम बालिका को विक्रम धनवार उर्फ रिंकु (24 वर्ष) के साथ पाया गया। बालिका ने बताया कि आरोपी उसे मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ अनाचार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और मेडिकल परीक्षण कराया। प्रकरण में धारा 87, 65(1), 351(2) बीएनएस एवं 4,6 पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।
            इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूंजीपथरा पुलिस की तेज़ और सख्त कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.