LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म  के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा* 

Spread the love

● *कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म  के आरोपी को किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा* 

      *11 दिसंबर, रायगढ़* ।  कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी *मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू (38 वर्ष)* को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महिला से प्रेम प्रसंग बनाकर शारीरिक शोषण करने, गाली-गलौज, धमकी देने और वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप है। 

       कल दिनांक 10.12.2024 को पीड़िता ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2022 में CSPDCL रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज से हुई थी, मनीष दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष ने अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया।         शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। 
      पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया, तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।  जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो मनीष ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।  मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। 
     थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 745/2024 के तहत धारा 64(2)(m), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।  पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार किया।  आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू पिता स्व. रजनीश हेमराज उम्र 38 साल निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है। 
          थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.