LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*पीएमश्री सेजेस लैलूंगा का आकस्मिक निरीक्षण*

Spread the love

*पीएमश्री सेजेस लैलूंगा का आकस्मिक निरीक्षण*
लैलूंगा, गुरुवार दिनांक 12/12/2024 को डाॅ. के व्ही राव, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के द्वारा अपनी पूरी टीम सहित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लैलूंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में पाठ्यक्रम को पूरा करने हेतु चल रहे एक्स्ट्रा क्लास के कक्षा 12 वीं (जीवविज्ञान) में  विषय रसायन का एक कालखंड अध्यापन कार्य भी किया गया। उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को अपने लक्ष्य निर्धारित करते हुए परीक्षा की बेहतर तैयारी कैसे करें इस संबंध में निर्देश प्रदान किए।ब्लू प्रिंट के अनुसार तैयारी करने हेतु छात्रों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया।अकादमिक परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतर बताया। कुछ उपयोगी पुस्तकों के नाम नोट कराते हुए उन्हें खरीदने के सुझाव दिए। जिला मिशन समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान जिला रायगढ़, श्री नरेन्द्र चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी परीक्षाओं के लिए वे कम से कम 90% अंक का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार तैयारी करें।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.