LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*”लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्करों पर पैनी नजर, 10 किलो गांजा और अपाचे बाइक के साथ यूपी के तस्कर को किया गिरफ्तार”*

Spread the love

● *”लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्करों पर पैनी नजर, 10 किलो गांजा और अपाचे बाइक के साथ यूपी के तस्कर को किया गिरफ्तार”*

         *19 दिसंबर, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2024 को थाना लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ यूपी के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
          टीआई लैलूंगा श्री राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर ओडिशा से गांजा लेकर लैलूंगा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोपहर में पुलिस टीम ने ग्राम जमुना में अस्थाई बेरियर लगाकर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद, मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को रोका गया।
          पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार पाल (38 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने कबूल किया कि वह पेट्रोल टंकी के ऊपर रखे प्लास्टिक झोले और पीठठू बैग में अवैध गांजा छिपाकर ले जा रहा था।
             तलाशी के दौरान, पुलिस ने प्लास्टिक झोले और बैग में खाकी रंग के पेपर में लिपटे कुल 10 पैकेट बरामद किए, जिनमें 10 किलो गांजा था। जब्त गांजे की कीमत ₹1,00,000 आंकी गई है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत ₹70,000 है। इस प्रकार *कुल ₹1,70,000 की संपत्ति जब्त* की गई।
       आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध पाया गया। तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
        इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक सुरेश मिंज, आरक्षक अरुण एक्का और सुखदेव साय की सराहनीय भूमिका रही।  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.