LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर घरघोड़ा के वार्ड क्र. 05 के निवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन*

Spread the love

*शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर घरघोड़ा के वार्ड क्र. 05 के निवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन*

घरघोड़ा (19 दिसंबर 2024): घरघोड़ा नगर पंचयत के वार्ड क्र. 05 के में स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर महिलाओं ने  ज्ञापन घरघोड़ा एसडीएम SDM को दिया गया,इस ज्ञापन पत्र में वार्ड के महिलाओं ने शराब दुकान को वार्ड के मुख्य मार्ग चौक से अन्यत्र हटाने के लिए अपनी आवाज उठाई है।

वार्ड के महिलाओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि शराब दुकान के कारण इलाके में सुरक्षा संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं, साथ ही सार्वजनिक शांति भी भंग हो रही है,साथ ही मुख्य चौक में होने के कारण कई दुर्घटना हो रही है,उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि वार्ड में बेहतर माहौल बन सके और महिला लोग सुरक्षित महसूस करें।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शराब दुकान के आसपास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते हैं,जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं के आवागमन में परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। इस मांग को लेकर वार्ड वासियों ने एकजुट होकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है और शराब दुकान नहीं हटने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कहा कि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र निकाला जाएगा।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.