LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

आज पेश हुए “केंद्रीय बजट 2025-26” में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूछते हैं।

Spread the love

*आज पेश हुए “केंद्रीय बजट 2025-26” में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वह वचन फिर से पूरा हुआ है कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हे मोदी जी पूछते हैं। समाज के मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक है। यह भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। स्वतंत्र भारत के इतिहास के चंद ऐतिहासिक बजटों में से यह एक है।*

*देश के टैक्स पेयर और मध्यम वर्ग का सम्मान करते हुए मोदी सरकार ने एक ऐसा निर्णय लिया है, जिसकी कल्पना भी लोगों को नहीं थी। कांग्रेस की सरकार में जहां सालाना 2 लाख रुपए की आय पर टैक्स लगता था, मोदी जी की सरकार में सालाना 12 लाख रुपए की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। यह देश-प्रदेश के करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाने वाला फैसला है।*

*मोदी सरकार ने इस बजट में किसानों के उत्थान के लिए दूरगामी नीतियां बनाई हैं। बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये करने का निर्णय, किसानों की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। भारत के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 200 डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना व अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की 36 जीवन रक्षक दवाइयों को पूरी तरीके से टैक्स में छूट दे दी गई है, ऐसे संवेदनशील निर्णय पर हम मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं।*

*यह बजट देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं को समर्पित बजट है। इस सर्वसमावेशी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का 3 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार!*

*#ViksitBharatBudget2025* *#UnionBudget2025*

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.