LATEST NEWS
💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥 *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा के बारात में पहुंचे हजारों श्रद्धालू* *महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गौरीशंकर मंदिर नहरपारा में सामूहिक रुद्राभिषेक* *लैलूंगा में दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला लाभ* *राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को* *मातृ-शिशु 100 बिस्तरीय अस्पताल में गंभीर नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान* रायगढ़ रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 30 लाख के गबन में तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार
कुटरचित दस्तावेजों के सहारे शासकीय राशि की हे...
February 18, 2026

जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरने के बाद चंद्रशेखर जायसवाल को मिला जनता का अपार समर्थन

WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.31.44_436f42bb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.39_e7a6569b
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.33.38_f60ada22
WhatsApp Image 2024-08-14 at 19.23.07_23afb6cb
WhatsApp Image 2024-08-14 at 21.58.35_92380853
WhatsApp Image 2024-08-14 at 11.58.12_b9c15691
WhatsApp Image 2024-08-12 at 21.59.50_d7ddc622
Spread the love

जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरने के बाद चंद्रशेखर जायसवाल को मिला जनता का अपार समर्थन

लैलूंगा। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 पाकरगांव, कुपाकानी, रुडुकेला से जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए चंद्रशेखर जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद क्षेत्र की जनता में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग उनकी उम्मीदवारी को एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं, जिससे जनता में समर्थन की लहर दिखाई दे रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल को क्षेत्र में उनकी निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। लंबे समय से वे समाज और आम जनता की समस्याओं को उजागर करने में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया है, और अब राजनीति में आकर सीधे जनसेवा करने का संकल्प लिया है।

नामांकन के बाद चंद्रशेखर जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं को दूर करना और विकास को गति देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि जायसवाल हमेशा से समाज के हित में काम करते आए हैं और उनकी उम्मीदवारी से गांवों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

क्षेत्र में जनसमर्थन को देखते हुए यह साफ है कि चंद्रशेखर जायसवाल की पकड़ जनता के बीच मजबूत है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण लोग उन्हें एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में देख रहे हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.