LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

नामांकन भरने के बाद कैलाश राम चौहान को मिला जनता का अपार समर्थन

Spread the love

नामांकन भरने के बाद कैलाश राम चौहान को मिला जनता का अपार समर्थन

लैलूंगा। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 मुकडेंगा,  बैस्कीमुड़ा,ढोर्रोबीजा, कन्झारी जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए कैलाश राम चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद क्षेत्र की जनता में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग उनकी उम्मीदवारी को एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं, जिससे जनता में समर्थन की लहर दिखाई दे रही है।

कैलाश राम चौहान पहले से ही अपने निवास ग्राम बैस्कीमुड़ा  में 5 वर्षीय पंच एवं 5 वर्षीय उपसरपंच भी रह चुके है ये लंबे समय से समाज  हित में कार्य करते रहे हैं ये चौहान समाज के अध्यक्ष भी है अब वे जनसेवा करने का संकल्प लिया है।

नामांकन के बाद कैलाश राम चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग की समस्याओं को दूर करना और विकास को गति देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि कैलाश राम चौहान हमेशा से समाज के हित में काम करते आए हैं और उनकी उम्मीदवारी से गांवों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

क्षेत्र में जनसमर्थन को देखते हुए यह साफ है कि कैलाश राम चौहान की पकड़ जनता के बीच मजबूत है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो के कारण ही लोग उन्हें एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में देख रहे हैं।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.