LATEST NEWS
*प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग *ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए पात्र किशोरियों का हो रहा निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण* ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर... *प्रकाशनार्थ* : *बतौर मछुआरा भी हो महिलाओं की पहचान* उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर* जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाएं, लंबित योजनाएं समय-सीमा में करें पूर्ण : कलेक्टर श्री मयंक चतु... प्रेस विज्ञप्ति*
October 16, 2026

*छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा* 

Spread the love

● *छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा* 

     *रायगढ़, 13 फरवरी* । चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़खानी के गंभीर मामले में आरोपी गौतम कुलदीप (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
          मामला 6 फरवरी 2025 का है, चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने उसके परचित गौतम कुलदीप पर अमर्यादित हरकतें करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाई थी। महिला का कहना है कि गौतम उसकी मंशा के खिलाफ जबरदस्ती घर आया, कपड़े खींचने की कोशिश की, और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। 
          घटना की रिपोर्ट 12 फरवरी को महिला ने एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया जिसके बाद चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप.क्र. 71/2025 धारा 74, 76, 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। 
         पुलिस की सक्रियता से तत्काल आरोपी गौतम कुलदीप को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।  पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.