LATEST NEWS
जिला जेल में 460 बंदियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प* *प्राथमिक शालाओं में गणित मेला और हिंदी कहानी मेले से रोचक हुई पढ़ाई* *प्रेस विज्ञप्ति* सुशासन की पहल जनता के करीब पहुंचेगा प्रशासन, 4 नवंबर से हर बुधवार घरघोड़ा में बैठेंगे कलेक्टर* *प्रेस विज्ञप्ति* ग्राम धूमाभाठा में पानी टंकी बनी शोपीस, निर्माण के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी *प्रकाशनार्थ* : *कम्युनिस्ट-इस्लामिक साज़िशों का हौवा*
*(आलेख : एम.ए. बेबी)*
*प्रेस विज्ञप्ति* लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप! पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग
October 17, 2026

मिडिल स्कूल केराबहार में SBI लैलूंगा ने मनाया  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस**

Spread the love

*मिडिल स्कूल केराबहार में SBI लैलूंगा ने मनाया  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस**

भारतीय स्टेट बैंक लैलूंगा के सौजन्य से मिडिल स्कूल केराबहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत के महिलाएं सम्मिलित हुए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक लैलूंगा के शाखा मैनेजर श्री मनोज गढ़तिया जी उनके धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गढ़तिया एवं विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफिसर सोरेन सर ने सभी महिलाओं को RCM के स्वास्थ्य वर्धक स्वदेशी  पोषण टोकरी भेंट कर सम्मान किये तथा शुभकामना प्रेषित किये।
उक्त अवसर पर शिक्षक कान्हू राम गुप्ता ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि “महिला परिवार की धूरी हैं उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। सभी महिलाएं स्वच्छता और आहार – बिहार दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें
आज अधिकांश बेटियां और महिलाएं एनीमिया से पीड़ित है उन्हें संतुलित आहार के साथ न्यूट्रिशियन सप्लीमेंट (पूरक पोषण आहार) की भी  आवश्यकता है महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए पुरुष वर्ग को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
स्टेट बैंकशाखा प्रबंधक गढ़तिया सर ने अपने संबोधन में कहा की महिलाएं दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती स्वरुपा हैं उनका हर स्थान पर सम्मान होना चाहिए कहा गया है
“यत्र नारीयस्तु पूज्यंते
रमन्ते तत्र देवता:”
स्कूल के बेटियों ने राम आएंगे तो अवध अवध सजाएंगे गीत पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर स्टेट बैंक लैलूंगा की ओर से मिडिल स्कूल केराबहार को एक अच्छा  सुहाना कूलर भेंट किये और उपस्थित सभी को केला, मिष्ठान प्रसाद और चॉकलेट वितरण किये।

Website | + posts

Editor In Chief - k24news.co.in
Mo.7509127461

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.